Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सुनी पत्रकारों की समस्या! पढ़ें किस पत्रकार ने किया सबकी तरफ से अभिनंदन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा पत्रकार कल्याण कोष को बढ़ाकर पांच करोड़ से दस करोड़ रूपए कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा नवम्बर में मीडिया सेंटर में डीजी कार्यालय का शुभारंभ भी हो जायेगा। उन्होंने मीडिया सेंटर में अयोजित बैठक में कहा कि अधिकतर पत्रकारों को मान्यता मिले इसके लिए तहसील स्तर पर भी पत्रकारों को अब मान्यता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

इस अवसर पर पत्रकारों की तरफ से *दूरगामी नयन* के संपादक जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार जीवन चंद्र जोशी ने श्री तिवारी का अभिनंदन किया और उनका पत्रकार बिरादरी की तरफ से हल्द्वानी आगमन पर जोरदार तालियों से स्वागत किया।

इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा पेंशन के लिए मान्यता पन्द्रह साल की जगह दस साल की जानी चाहिए क्योंकि कई पत्रकारों को बहुत देर से मान्यता मिली है इसलिए वरिष्ठ पत्रकार इससे लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद स्तर के समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकार मौजूद रहे। जिला सूचना आधिकारी ज्योति सुंदरियाल ने भी पत्रकारों की समस्या से डीजी को अवगत कराया।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा पत्रकारों को सकारात्मक सोच रखकर जनहित की खबरें प्रकाशित करनी चाहिए जिससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हो।पत्रकारों ने डीजी को अवगत कराया कि अधिकारी पत्रकारों से बातचीत नहीं करना चाहते जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

इस पर डीजी ने कहा वह सभी समस्या को गंभीरता पूर्वक समझकर उचित कार्यवाही के लिए लिखेंगे।उन्होंने सभी पत्रकारों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होगा।

बैठक में तीन दर्जन करीब वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। जिसमें भगवान सिंह गंगोला, नरेश चंद्रा, योगेश, धरमानंद खोलिया मुख्य थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें