

बिंदुखत्ता के युवाओं ने सेना भर्ती में दिखाई दमदार तैयारी, 120 अभ्यर्थियों ने फिजिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया पास
बिंदुखत्ता/लालकुआं (नैनीताल): बिंदुखत्ता के तीन मंदिर ग्राउंड से भारतीय सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने रानीखेत में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के करीब 120 युवाओं ने सेना भर्ती का फिजिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी अभ्यर्थी फिट पाए गए।

भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत सोमवार को सभी अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण आयोजित किया जाएगा। युवाओं और उनके परिजनों में चयन को लेकर उत्साह का माहौल है।इस सफलता के पीछे पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
प्रकाश मिश्रा पिछले लंबे समय से बिंदुखत्ता के तीन मंदिर ग्राउंड में युवाओं को पूरी तरह निःशुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके अनुशासन, समर्पण और निरंतर मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में स्थानीय युवा सेना भर्ती की विभिन्न परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका निःस्वार्थ योगदान युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मेडिकल परीक्षा के बाद भी अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना में चयनित होकर क्षेत्र और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…
काठगोदाम-नैनीताल रोपवे 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा! रोपवे की लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे! पढ़ें~ प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया*! पढ़ें – जनपद नैनीताल अपडेट…