Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की मासिक बैठक आयोजित*! पढ़ें : क्या रखी मांग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की मासिक बैठक संघ भवन बद्रीपुरा में ई०एस०सी० पंत की अध्यक्षता में हुई।

ADVERTISEMENTS

बैठक में सर्वप्रथम उत्तराखंड के योग प्रभारी वी० सी० ओली द्वारा योग सम्बंधित जानकारी दी गई और जीवन में योग अपनाने का आग्रह किया गया।

तथा यह भी कहा गया कि जो भी सदस्य योग की आनलाइन कक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वह संपर्क कर सकते हैं।

योग प्रशिक्षित एम०सी०तिवारी द्वारा भी अपने योग सम्बंधित अनुभव सुनाए और आवश्यक जानकारी दी गई।

ई० सी०सी०जोशी सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता द्वारा गोल्डन कार्ड से सम्बंधित कठिनाइयों की जानकारी दी और इनके निवारण के लिए संगठन पर कुछ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के युवाओं में भरा है देश प्रेम का जज्बा*!पढ़ें! *कहां नहीं हुआ शहीद स्टेडियम का काम शुरु...

सभा को सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एम० सी०पंत एवं सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता गुलाब राम, द्वारा भी सभी सदस्यों को अपने हितों पर होने वाला कुठाराघात पर जागरूक रहने की सलाह दी गई।

सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम (फोर्ड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की “दत्त भवन’ दिल्ली में संपन्न बैठक में शामिल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई०पी०सी०जोशी द्वारा बैठक में हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई।

केन्द्र सरकार द्वारा दिनांक 25 मार्च 2025 में पारित एक अधिनियम जो पेंशनर्स का वर्गीकरण करने तथा उनके बीच अंतर रखने का अधिकार प्रदान करता है,को वित्त विधेयक के रूप में पारित किया गया है, को अभी तक वापस न किये जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया ।

और यह भी आह्वान किया गया कि सभी सदस्यों को भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी अब हुई आईटीसी*! लगा बोर्ड! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

बैठक में सेवानिवृत्त कार्मिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण में शासन स्तर पर हो रही हीलाहवाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। तथा यह भी मांग रखी गई कि यदि सरकार द्वारा पेंशनर्स की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में सरकार का पुरजोर विरोध किया जायेगा।

बैठक को ई०वी०एस०गैडा, ई०डी०के०विष्ट, ई०सी०एस०पांडेय ई० जे०एस०कन्याल, ई०मदन राम,ई०टी०सी०जोशी, ई०एच०सी०जोशी ई०प्रकाश चन्द्र जोशी, ई०आर०के०अग्रवाल ई०के०डी०भटृट, आदि ने विचार व्यक्त किए।

ये जानकारी जे०सी पन्तौला सचिव उत्तराखंड सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम शाखा हल्द्वानी द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें