

उत्तराखंड। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर चंद्र ग्रहण और ब्लड मून का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, ग्रहण के दौरान चंद्रमा का अधिकांश भाग पृथ्वी की केंद्रीय छाया (अम्ब्रा) से गुजरेगा।
जिससे वह गहरे तांबे (कॉपर) जैसे लाल रंग में दिखाई देगा। इसी वजह से इसे ब्लड मून कहा जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6:32 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा।
जानकारी के अनुसार ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 39 मिनट होगी। इस दौरान चंद्रमा का लगभग 96 प्रतिशत भाग पृथ्वी की छाया में रहेगा।
भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, सूतक काल भी नहीं, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि उस समय यहां दिन रहेगा।
इसी कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा और धार्मिक कार्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।रक्षाबंधन मनाने वालों के लिए राहत की बात यह है कि ग्रहण का असर भारत में न होने के कारण राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 8:31 बजे से प्रारंभ होकर 28 अगस्त सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। उदया तिथि 28 अगस्त को होने के कारण इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने में कोई बाधा नहीं है, भद्रा का महत्व भी नहीं रहेगा। इस बार भद्रा रक्षाबंधन से एक दिन पहले रहेगी।
28 अगस्त को भद्रा नहीं होने के कारण पूरे दिन बिना किसी बाधा के बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।
रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और ब्लड मून का दुर्लभ संयोग जरूर बनेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए न तो सूतक काल लागू होगा और न ही राखी बांधने के शुभ समय पर कोई असर पड़ेगा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं। मतलब रक्षा बंधन के दिन किसी प्रकार का दोष नहीं रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी दो नवंबर को जनपद नैनीताल दौरे पर*! पढ़ें= क्या है पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *पंचायतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सीएम ने किया आह्वान*! पढ़ें~ देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *देश के विपक्ष को दिशा दे रही खटीमा की नेहा बोरा*! पढ़ें ~ ताजा विविध अपडेट…