Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: किताब बेचने वाले 50 वर्षीय कारोबारी ने गौला बैराज में लगाई छलांग! मौत के बाद जांच शुरू…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम । हल्द्वानी में धार्मिक पुस्तकों की दुकान चलाने वाले एक कारोबारी ने सुबह सुबह गौला बैराज में छलांग लगा कर आत्म हत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार महावीरगंज निवासी और धार्मिक पुस्तकों के व्यापारी मदन अग्रवाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) गत दिन सुबह लगभग 4:00 बजे गौला बैराज पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्णकालिक राज्य कर अधिकारी की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को दिया ज्ञापन*! पढ़ें : रामनगर अपडेट...

बताया गया हैं उन्होंने कथित तौर पर जल में छलांग लगा दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जब इस घटना की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दिनभर चले तलाशी अभियान में शव का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुनः सर्च अभियान चलाया गया जिसमें मृतक का शव बैराज के गेट नंबर एक के पास अटका हुआ मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आयुक्त ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण*! पढ़ें नैनीताल अपडेट...

इस घटना के बाद पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें