

लालकुआं। चौकी बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने कुल 97 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। बताया गया है आरोपी दूसरे जनपद से अवैध शराब लाकर फुटकर विक्रेता लोगों के अड्डों पर होम डिलीवरी करता है।
प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 आचार संहिता के दौरान जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक- 20.03.2024 को कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी धोरा डाम नजीबाबाद थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को गोला गेट के पास बिंदुखत्ता से 97 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता2- कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला3- कांस्टेबल तरुण मेहता 4-कांस्टेबल दयाल नाथ*कोतवाली लालकुआं*
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज़ #आपदा की भेंट चढ़ गया पुल! पढ़ें चमोली जनपद अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज़: *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरु*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *मालपा गांव से नहीं लिया सबक! डोलने लगी फिर धरती*! पढ़ें प्रधान संपादक की अपनी बात…