



दूरगामी नयन डेस्क
भवाली। महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) आज नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र घोडाखाल मन्दिर में गोलू देवता महाराज जी के दर्शन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया और इष्टदेव गोल देवता से राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर को आस्था का दरबार बताते हुए पूजा अर्चना कर शीश नवाते विदाई ली।
कैंची। महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल
गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) आज कैंची धाम पहुंचे और मंदिर में आशीर्वाद लिया उन्होंने बजरंग बली मंदिर में भी दर्शन किए।
इसके बाद उनका काफिला अग्रिम कार्यक्रम के लिए अपने गंतव्य को रवाना हुआ। उनके आगमन पर पुलिस प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की थी जिससे उनके काफिले को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ी। बताते चलें राज्यपाल तीन दिन के लिए नैनीताल पधारे हैं।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…