
बिंदुखत्ता। यहां नव आदर्श रामलीला कमेटी संजयनगर के तत्वाधान में आयोजित श्री रामलीला मंचन का आज नवां दिन है। लक्ष्मण शक्ति का मंचन लोगों को भाव विभोर कर गया।

बजरंग बली बूटी लेकर कब आयेंगे इसका इंतजार हो रहा था। भगवान को रोते देख कई भक्तों के आंखों से नीर बह रहा था। इस लीला का मंचन स्थानीय युवाओं द्वारा किया जा रहा है। पंद्रह साल बाद संजय नगर में श्री रामलीला मंचन होने से दर्शकों की भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, उपाध्यक्ष सुंदर शाह, प्रबंधक मनीष बोरा, उप प्रबंधक गोकरण मेहता, कोषाध्यक्ष शेखर तिवारी, उप कोषाध्यक्ष चंदन मेहरा, सचिव दीपक बथयाल, उप सचिव नागेंद्र बुटोला, संरक्षक शंकर चुफाल, प्रहलाद मेहरा, पान सिंह धामी, दलीप अधिकारी, जगदीश शाही, बबलू ठाकुरी, प्रकाश शाही, धर्म सिंह धामी, मंगल सिंह चौहान प्रमुख हैं। लीला का कल समापन होगा।














More Stories
देहरादून:-बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने सहित इस मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को वनाधिकार समिति ने सौंपा ज्ञापन…
Breaking News:- रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे वाहन स्वामी पहुँचे विधायक के द्वार… देंखे VIDEO
Breaking News:- लालकुआँ, बिंदुखत्ता के निजी मेडिकल क्लीनिक में हुई स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, मेडिकल बंद करके भागे मालिक… इन पर हुई कार्यवाही…