Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सिडकुल से घर आ रहे युवक की आवारा जानवर से टकराकर मौत! बिंदुखत्ता में शोक की लहर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/बिंदुखत्ता। सिडकुल से ड्यूटी कर रात्रि दस बजे अपने घर बिंदुखत्ता आ रहे युवक की आवारा जानवर से टकराकर दुखद मौत हो गई है। बताते चलें आवारा गोवंश की संख्या बढ़ने के चलते हो रही सड़क दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां रुद्रपुर से घर आ रहे बिंदुखत्ता निवासी स्कूटी सवार व्यक्ति देर रात्रि आवारा गोवंश से टकरा गया। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस द्वारा तुरंत ही डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- माता पिता के बाद अब भाई ने भी छोड़ा 12 वर्षीय बहन का साथ... पढ़े दुःखद खबर

मृतक शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता निवासी गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह बिष्ट उम्र 42 वर्ष अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी नंबर युके06 ए एच 6352 से घर की ओर आ रहे थे कि मार्ग में आवारा जानवर के टकराने से उनकी स्कूटी रपट गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने अमृत घोषित कर दिया, इधर आए दिन आवारा जानवरों से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

इसके अलावा नेशनल हाईवे पर रात्रि के समय लालकुआं से रुद्रपुर एवं हल्दुचौड़ के बीच स्ट्रीट लाइट नहीं होने के चलते घुप्प अंधेरा होना भी दुर्घटनाओं का कारण माना जा रहा है। बिंदुखत्ता में इस घटना को लेकर शोक की लहर है। मृतक की एक तीन साल की बेटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें