Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के जन्म दिन से पहले हुआ हादसा और एक भक्त की गई जान कई घायल! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

छतरपुर। यहां मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम का एक टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 घायल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भेज राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आज गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण बाबा बागेश्वर के भक्त टिन शेड के नीचे खड़े थे।

तभी अचानक टीन शेड गिरा और भगदड़ मच गई जिससे तमाम लोग नीचे गिर गए। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी राजेश कौशल के ससुर श्यामलाल कौशल (50 वर्ष) की एंगल लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को गडकरी की बड़ी सौगात: दिसंबर से स्पर-टू कॉरिडोर पर दौड़ेंगी गाड़ियां, ढाई घंटे में दिल्ली से हरिद्वार

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया है और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रद्धालु राजेश ने बताया कि शुक्रवार यानी 4 जुलाई को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इसी के चलते उनका परिवार उत्तर प्रदेश से बागेश्वर धाम आया था।

आज गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री जी के दर्शन करने पहुंचे थे कि इस बीच यह दुखद हादसा हो गया।

राजेश ने बताया कि टिन शेड से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके साथ ही इस घटना में राजेश, सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता राजस्व गांव मुद्दे पर सियासत गरमाई*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का राशिफल...

बताते चलें मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं और वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं। बताया जाता है उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था तभी सब भक्त उनके जन्म दिन के कार्यक्रम में भाग लेने एम पी आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें