Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: घटतोली रोकने को सभी 193 गोदामों में लगेंगे धर्म कांटे! पढ़ें कितने प्रतिशत कंट्रोल मिलेंगे महिलाओं को…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और राशन डीलर एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक में जल्द से जल्द प्रदेश के सभी 193 गोदाम में धर्म कांटे लगवाने के निर्देश दिये है।

ADVERTISEMENTS

कई राशन डीलर्स की शिकायत थी कि उन्हें राशन तोल कर नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते हमारे पात्र राशन कार्ड धारक भी कई बार नुकसान उठा रहे थे।इसके अलावा अब हमारे सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को जल्द ही पीवीसी कार्ड भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

मंत्री ने सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों से कहा है कि वह तुरंत प्रभाव से पीवीसी कार्ड प्रिंटिंग मशीन खरीद लें जिससे यह कार्ड पात्र लोगों को आवेदन के 10 दिन के भीतर मिल जाएं।साथ ही राशन डीलर्स के बकाया भाड़े और लाभांश के शीघ्र भुगतान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

राशन डीलरशिप में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की योजना को परवान चढ़ाने के लिए अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम होगा।

बैठक में सचिव एल.फैनई, अपर सचिव श्रीमती रूचि मोहन रयाल, आयुक्त हरिचंद सेमवाल, अपर आयुक्त पी. एस.पांगती , राशन डीलर संगठन के अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी व सभी जनपदो के जिला पूर्ति अधिकारी आदि उपस्थित रहे I

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी की पहल का हो रहा स्वागत*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें