Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breaking news: पीएम नरेंद्र मोदी का हुआ जोरदार स्वागत! पढ़ें कितने बजे होगी सभा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुखबा पहुंच गए हैं। इससे पूर्व उनका जॉलीग्रांट हवाईअड्डा पर सीएम पुष्कर धामी सहित कई लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS

मां गंगा के मायके मुखवा में उन्होंने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जबरदस्त तरीके से पूरे क्षेत्र को सजाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

इसके बाद 10.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी हरसिल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सेना की बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

शरद ऋतु में भी पर्यटन चारधाम यात्रा को नई ऊंचाई तक ले जाने को सीएम पुष्कर धामी सरकार की कवायद रंग लाने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देव भूमि आगमन पर वह संपूर्ण प्रदेश की जनता की तरफ से कोटि कोटि धन्यवाद अदा करते हैं कि उन्होंने सदैव उत्तराखंड की मदद की है और लगातार प्रदेश को नया विकास दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

पीएम नरेंद्र मोदी लगभग चार पांच घंटा आज उत्तरकाशी जनपद में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें