Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: टांडा रेंज में मिले शव की गुत्थी सुलझी! सभी हत्यारे गिरफ्तार! पढ़ें क्यों मार डाला भोगेंद्र चौहान को…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने विगत दिनों टांडा के जंगल में मिले शव की जांच उपरांत खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है उधार पैसे देने की सजा मौत के रूप में मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का विवरण सामने रखते हुए हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने पूरी जानकारी प्रेस वार्ता में दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र नेे बताया कि बीती 11 जून को टांडा के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी।

प्रचार-प्रसार और पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त करन चौहान ने अपने पिता भोगेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम साहपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ हाल निवासी कृष्णा ग्रीन्स कॉलोनी रुद्रपुर) के रूप में की थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीबीएसई 12 वीं का परिणाम घोषित*! पढ़ें : कितने प्रतिशत हुए उत्तीर्ण...

पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए थे जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई थी। मृतक के पुत्र करन चौहान ने 13 जून को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। इसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 16 जून को पुलिस ने जुतियालखत्ता टांडा जंगल क्षेत्र में नादिया धाम मंदिर के पास से हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक भोगेन्द्र सिंह से उसका पैसों का लेनदेन था। पैसे वापस न करने के उद्देश्य से उसने अपने साथियों हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को धन का लालच देकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से चल रही योजना का सीडीओ ने किया निरीक्षण*! पढ़ें किसने की थी शिकायत...

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और सभी साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए आरोपियों में बालम सिंह बिष्ट, पुत्र आनंद सिंह बिष्ट, निवासी वार्ड नं. 37, बिठौरिया नं. 2 हरिपुर सील थाना मुखानी, हरीश सिंह नेगी पुत्र राम सिंह निवासी सालम कॉलोनी पनियाली थाना मुखानी और उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया पुत्र बहादुर सिंह बोरा निवासी बजूनिया हल्दू, कठघरिया थाना मुखानी शामिल हैं।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर मनोज कुमार, सिपाही इसरार नबी, दिगंबर सनवाल, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, दिनेश नगरकोटी, अनिल टम्टा, अनिल गिरी, प्रदीप सिंह शामिल रहे। बताया जाता है मृतक ने उधार पैसे दिए थे मांगने पर उसकी हत्या कर डाली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें