Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड निवेश उत्सव में आने का सीएम पुष्कर धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया निमंत्रण! पढ़ें कितनी मांग रखी सीएम ने…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। सीएम पुष्कर धामी ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर देवभूमि उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान सीएम ने प्रदेश की विकास योजनाओं, निवेश प्रयासों एवं सुरक्षा-संवर्धन से जुड़े प्रस्तावों के संबंध में गृह मंत्री को अवगत कराया।

उत्तराखण्ड में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ₹3.50 लाख करोड़ के MoU साइन हुए थे जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक धरातल पर उतर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम और सीएम के रोडमैप को धरातल पर उतारने को कवायद शुरु*! पढ़ें~ विकास भवन समाचार...vdo

इस औद्योगिक निवेश को और गति देने हेतु प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पंतनगर–रुद्रपुर में प्रस्तावित ‘उत्तराखण्ड निवेश उत्सव’ में गृह मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री से राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण स्कन्धों की परिसम्पत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई का शत-प्रतिशत खर्च वर्तमान मानकों में संशोधन/शिथिलीकरण प्रदान करते हुए NDRF/SDRF की सहायता अनुदान से वितरित किए जाने का अनुरोध किया।

ऊधम सिंह नगर में कारागार एवं आवासीय परिसर की स्थापना हेतु ₹150.16 करोड़ की धनराशि एवं देहरादून में प्रस्तावित “Cyber Excellence Centre” की स्थापना हेतु ₹63.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा और गला घोंटा; पति-सास समेत 4 गिरफ्तार

सीएम पुष्कर धामी ने प्रदेश हित में दिए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन हेतु हार्दिक आभार भी जताया।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें