
देहरादून, 3 अप्रैल 2026। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में श्रीमती श्वेता चौबे को टिहरी जिले की नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, श्वेता चौबे को उनके वर्तमान पद सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से स्थानांतरित करते हुए SSP टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख तबादले:
योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुंभ मेला की जिम्मेदारी दी गई है।
आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुंभ मेला नियुक्त किया गया है।
विशाखा भदाणे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *अस्पताल में लगी आग एक की मौत दस से अधिक घायल*! *दो की हालत नाजुक*! देखें: मृतक और घायलों की सूची…
ब्रेकिंग न्यूज: *सरकारी अस्पताल से अच्छे डॉक्टर क्यों भाग रहे*! पढ़ें पंजाब से एक खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के युवक की सीपीपी अंदर सेवाकाल में मौत*! 9 लाख और एक सदस्य को रोजगार देगी मिल! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…