

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए सचिवालय में सौंपी 101 सड़कों की सूची, बरसात के बाद निर्माण का मिला आश्वासन
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने देहरादून सचिवालय पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज पांडे को 101 क्षतिग्रस्त सड़कों की विस्तृत सूची सौंपी।


यह पहल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 123/2026 को शीघ्र अमल में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सूची में राज्य योजना, जिला योजना और खनन न्यास में शामिल सड़कों के अतिरिक्त वे सड़कें शामिल की गई हैं, जिनकी मरम्मत और निर्माण की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे।

बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बरसात समाप्त होने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इससे लालकुआं विधानसभा के अनेक गांवों और बस्तियों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *विधानसभा स्तरीय ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026’ खेल प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम भीमताल में विधिवत उद्घाटन*! पढ़ें~ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलिकोट प्रदूषित पानी को लेकर कई अधिकारी नपे*! पढ़ें~ ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…