Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज # खुले में मीट मांस और खाद्य पदार्थ बेचने पर 11 लोगों पर लगा 7 लाख 90 हजार का जुर्माना! बताएं कौन बेच रहा खुले में खाद्य पदार्थ… ए डी एम विवेक राय ने कितने लोगों पर लगाया जुर्माना…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। जनपद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत निस्तारित प्रकरणों के तहत 11 व्यक्तियों के अलग-अलग जुर्माने धनराशि के तहत कुल रु०- 7,90,000( सात लाख नब्बे हजार रुपए) का जुर्माना लगाया।

ADVERTISEMENTS

जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना लाइसेंस के मानव उपयोग हेतु मुर्गे के मांस बेचने, जिंदा मुर्गा रखने व धूल, मिट्टी, मक्खी, किट इत्यादि के रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं होने, खुले में दुध, पनीर बेचने, प्रतिष्ठान में एक्सपायर खाद्य सामग्री पाए जाने व उनका उपयोग करने, पकाया भोजन बिना अनुज्ञापन/रजिस्ट्रीकरण के बेचने, बिना लाइसेंस के मानक उपयोग हेतु खाद्य कारोबार करने आदि अन्य आधार पर 7,90,000 का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने सुनी जन समस्या*! पढ़ें लाखनमंडी अपडेट...

फहीम निवासी खताड़ी रामनगर पर ₹80000 का, बिना लाइसेंस मानव उपयोग हेतु खुले में मुर्गी का मांस बेचने पर, प्रेम प्रताप सिंह मटियाली पर ₹80000 लाइसेंस के बिना खाद्य कारोबार करने और फ्रिज में पुराने बकरे के मांस रखने, सुरेश कुमार पर ₹20000 का जुर्माना सड़क किनारे खुले में जिंदा मुर्गा रखकर व काटकर बिक्री करने पर और उमेश चंद्र पर 2 लाख का जुर्माना खुले में पनीर बेचने पर जो राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रुद्रपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। इसी प्रकार रिवर व्यू रिजॉर्ट डोलमार भुजियाघाट ₹1,00,000 का जुर्माना एक्सपायर खाद्य सामग्री पाए जाने एवं उसका उपयोग करने पर।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित*! पढ़ें- जनपद नैनीताल अपडेट...

राहुल भटनागर रामनगर का 20000 रुपए, दीपक पाल का बिना लाइसेंस खुले में मुर्गा बेचने पर 75,000 व राकेश साहू पर 25000 का, खड़क सिंह मल्लीताल पर रुपए 15000 का और राकेश चंद्र फुलारा पर ₹1 लाख का जुर्माना खुले में गाय का दूध मानव उपयोग हेतु बेचने पर जो राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रुद्रपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें