Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *एक माह नहीं चला 16 करोड़ का पुल*! जेसीबी से भर रहे अब मलवा! पढ़ें : देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। आपदा कहें या निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ ? पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ का पुल! राजधानी देहरादून में नवनिर्माण के 16 दिन के भीतर प्रेम नगर देहरादून के प्रेमनगर में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने 16 करोड़ रुपये के नए पुल के एप्रोच मार्ग में पहली ही बारिश के बाद एक बड़ा गड्ढा (धंसाव) बन गया है। जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं और यातायात प्रभावित हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

घटना के मुख्य बिंदुस्थान: प्रेमनगर, नंदा की चौकी, टौंस नदी (देहरादून-पांवटा साहिब मार्ग)।लागत: लगभग 16 करोड़ रुपये।

शुरुआत की तिथि: 12 जुलाई 2026 को जनता के लिए खोला गया था।

समस्या: केवल 16-17 दिनों के भीतर भारी बारिश के चलते एप्रोच रोड धंस गई और बड़ा होल बन गया।यातायात और असर : देहरादून से विकासनगर और पांवटा साहिब जाने वाले मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है।

प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। मशीन से मलवा rbm भरा जा रहा है। इधर इस मामले पर राजनीतिक गलियों में तूफान आया है! चुनावी वर्ष में पुल पर होल हो जाए और विपक्षी दल चुप रहें ये कैसे हो सकता है ?

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं! इस सड़क पर ये सब कैसे हुआ इसकी जांच होनी चाहिए वह तो गनीमत रही कोई वाहन इसमें नहीं घुसा वरना भयंकर जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें