Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल जनपद में 472 उप प्रधान निर्वाचित*! पढ़ें : कितने पद रहे खाली…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल/हल्द्वानी/भीमताल। पंचस्थानी कार्यालय नैनीताल से प्राप्त सूचना अनुसार जनपद नैनीताल के समस्त (475) संगठित ग्राम पंचायतों के उप प्रधान, ग्राम पंचायत के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के कार्यक्रमानुसार उप प्रधान ग्राम पंचायत के सामान्य निर्वाचन दिनांक 15 जुलाई, 2026 निर्धारित थी।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रमानुसार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर दिनांक 08.07.2026 से दिनांक 14 जुलाई, 2026 तक तथा दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 08:00 9:30 बजे तक सम्बन्धित ग्राम पंचायत में निर्दिष्ट स्थान पर की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़: पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, दिसंबर में होगी बड़ी मुलाकात

निर्वाचन के दिन दिनांक 15.07.2026 को नाम निर्देशन पत्रों को पूर्वाह्न 10:00 11:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करना, पूर्वाह्न 11:00 – दोपहर 12:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दोपहर 12:00 12:30 अपराह्न बजे तक नाम वापसी, अपराह्न 12:30 01:00 बजे तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन, अपराह्न 01:30- 03:30 बजे तक मतदान तथा अपराह्न 04:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में नियुक्त किये गये निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड बेतालघाट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, धारी में नाम निर्देशन पत्र की बिक्री/ नामांकन न होने के कारण 01 उप प्रधान का पद रिक्त तथा विकास खण्ड ओखलकाण्डा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचलाकोट में प्रस्तावक न होने के कारण नामांकन रद्द किया गया एवं सुई में नाम निर्देशन पत्र की बिक्री / नामांकन न होने के कारण कुल 02 उप प्रधान के पद रिक्त रह गये है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में रामलीला के दौरान बवाल: उपद्रवियों ने बोला धावा, मंच पर की भारी पत्थरबाजी; कई दर्शक और कलाकार घायल!

इस प्रकार जिले में कुल 3 पद रिक्त रहे। जनपद अन्तर्गत निर्विरोध निर्वाचित उप प्रधानों की संख्या 395 व सविरोध निर्वाचित उप प्रधानों की संख्या 77 है, *इस प्रकार जनपद के 475 ग्राम पंचायतों में से कुल 472 उप प्रधान निर्वाचित हुये है तथा 03 पद रिक्त है।

उक्त उप प्रधान ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन जनपद अन्तर्गत शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें