Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल उतरे बेटे संग मैदान में*! पढ़ें : किसे दिया ज्ञापन…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्दूचौड़। बुधवार को क्षेत्र के ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल को ज्ञापन सौंपा है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्री दुर्गापाल के अनुसार जो मांग की गई है उसमें सर्व प्रथम राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर हल्दूचौड़ चौराहे के समीप बंद पड़े कट को जनहित में तत्काल खोला जाये।

हल्दूचौड़ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जाये, आगामी पेराई सत्र को देखते हुए गन्ना किसानों की गन्ना ढुलान सम्बंधित समस्याओं का समय रहते समाधान करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़: पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, दिसंबर में होगी बड़ी मुलाकात

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कट बंद होने के कारण हल्दूचौड़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्योंकि क्षेत्र में तमाम शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ महत्वपूर्ण कार्यालय, बैंक, धार्मिक संस्थान सहित अनेक सरकारी एवं निजी संस्थान हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि कट बंद होने से लोगों को गलत दिशा से आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है साथ ही आम जनता को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि आगामी पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए गन्ना किसानों को अपनी गन्ने की फसल के परिवहन एवं आवागमन में होने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों का भी समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा का मानसून/तृतीय सत्र: 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा आगाज, राज्यपाल ने दी मंजूरी

जिससे किसानों को अपनी उपज, चीनी मिल तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा हल्दूचौड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन देते समय पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कैलाश बमेटा, जीवन कबडवाल, उमेश कब ड वाल, बसन्त जोशी, मनोज बिष्ट, नरेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें