Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आंचल की 702 हुई समिति! पढ़ें क्या बोले अध्यक्ष मुकेश बोरा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में पर्वतीय क्षेत्र की महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, सेला में संघ की 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया। मुकेश बोरा ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम में सैकड़ों महिला दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के संचालन के पहले ही दिन 60 लीटर दूध का संग्रहण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता आंदोलन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक सशक्तता का मजबूत आधार बन चुका है।

उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार नैनीताल दुग्ध संघ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

श्री बोरा ने कहा कि लक्ष्य को नई दुग्ध समितियों के गठन, अधिकाधिक दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।

मुकेश बोरा ने बताया कि वर्तमान में लगभग 40 हजार दुग्ध उत्पादक संघ से जुड़े हैं, जिनमें करीब 75 प्रतिशत महिलाएं हैं। ये महिलाएं पशुपालन से लेकर दुग्ध समितियों के संचालन तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी का रोमांच होगा महंगा, शुल्क में 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव; महावतों व आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से दुग्ध सहकारिता आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। वर्तमान में जनपद में 702 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां संचालित हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू,सहायक प्रबंधक मीना रौतेला,एफओ शांति कोरंगा, महिला डेयरी मार्ग प्रभारी बसंती, मनीष रमोला, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें