Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब*! नम आंखों से दी श्रद्धांजलि! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं /मोतीनगर। विगत दिन मणिपुर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए असम राइफल्स के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे मोटाहल्दू के बकुलिया गांव स्थित अंबिका विहार, लाइन नंबर छह स्थित उनके आवास पर पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत की शान तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और शुभचिंतक सहित हजारों लोग देश सेवक के पार्थिव शरीर को पहुंच गए।
पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘बलिदानी बलवंत सिंह अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह 8:40 बजे बलवंत सिंह खेतवाल की अंतिम यात्रा उनके आवास से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णयों का किया स्वागत*! पढ़ें~ क्या बोले काबीना मंत्री...

अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दी।
चित्रशिला घाट पर सेना की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। पंचतत्व में विलीन होते समय मौजूद हर आंख नम हो उठी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें