Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *काररोड बाजार में तेज गति के वाहन ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट*! गांव में पसरा सन्नाटा! पढ़ें गौलारोड बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। यहां क्षेत्र के काररोड मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर दर्दनाक दुर्घटना में एक ग्रामीण की दुखद मृत्यु हो गई है! लोगों ने इसे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा बताते हुए कहा कि सड़क में अत्यधिक वाहनों का बेतरतीप दौड़ना अब राह चलने वालों के लिए मौत का सबब बन रहा है। इस दुखद मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के तटीय भागों में भू कटाव तेज*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

यहां इंद्रानगर द्वितीय निवासी कुंवर सिंह गड़िया सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत का समाचार है! हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुंवर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी देर तक खून बहता रहा।

स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बेहद मिलनसार होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर लगेंगे शिविर*! पढ़ें ~ कब कहां लगेगा...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें