Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव* घोषित करना होगा! पढ़ें~लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। विधानसभा क्षेत्र हमेशा से चर्चा में रहा है! राज्य बनने के बाद यहां दोबारा फिर से कोई विधायक नहीं बना! एक बार हारने के बाद हरीश चंद्र दुर्गापाल अवश्य दोबारा विधायक चुने गए! नवीन दुम्का नॉट आउट विधायक रहे तो दूसरी ओर गोविंद सिंह बिष्ट भी नॉट आउट विधायक रहे! दोबारा फिर विधायक के लिए मिशन 2027 सन्निकट है! टिकट किसे मिलेगा ये सर्वे रिपोर्ट पर निर्भर करता है!

ADVERTISEMENTS

इसके लिए कांग्रेस और भाजपा में खींचतान, जग जुगाड़ शुरु हो गया है! वहीं इस बार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजस्व गांव से वंचित जनता नया गुल खिलाने के लिए जन जागरण अभियान चला रही है!

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कल से गूंजेगी लोकसंस्कृति की धूम, तीन दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का होगा भव्य आयोजन

राजस्व गांव घोषित करने के लिए अब उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर महिला शक्ति सड़कों पर उतरने लगी है जो इस चुनाव में चुनाव बाज नेताओं के लिए भारी मुसीबत का सबब बनता जा रहा है! हर रोज पंद्रह अगस्त से सैकड़ों लोग गांव गांव जा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और 27 सितंबर को लालकुआं पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

इस बार नहीं तो कभी नहीं राजस्व गांव घोषित करो, भाजपा विधायक डॉ मोहन बिष्ट वादा निभाओ, पुष्कर धामी सरकार राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करो के नारे हर रोज यहां लग रहे हैं और राज्य आंदोलन की तर्ज पर महिला शक्ति सड़कों पर उतरने लगी है जो चुनाव बाज नेताओं के लिए भारी मुसीबत खड़ी होने लगी है! जनता एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए जन जागरण अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

जनता की एकजुटता से लगता है जनता राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर अब चुप नहीं बैठेगी और नेताओं की भी कटघरे में खड़ा करेगी, महिला शक्ति सड़कों पर उतरने का मतलब आक्रोश चरम पर चल रहा है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें