

हल्द्वानी। शनिवार को भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य एवम् पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व में स्वीकृत मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग को पूरा बनवाने की मांग को लेकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1972 में मोरनौला-मझोला मार्ग स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण दोनों ओर से किया गया, लेकिन बीच के कुछ हिस्से छूट जाने के कारण मार्ग आज तक पूरी तरह अस्तित्व में नहीं आ पाया है।

ज्ञापन में कहा गया कि इस मार्ग के पूर्ण निर्माण से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और अल्मोड़ा जिलों के अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
मार्ग बनने से नानकमत्ता, खटीमा, सितारगंज, टनकपुर, शक्तिफार्म, चोरगलिया, च्यूड़ा, कोटा, ककोड़, गाजा, पिन्याली, चकुनिया, हरिशताल, लोहाखामताल, ज्योर्तेरा, बसगराड़ी, चकडोबा, गोनियारी, क्वाड़, अधौड़ा, कुंडल, डालकन्या, भोलापुर, दुगरी, पदमपुर, कलियाधूरा, बनपोखरा, मटेला, पटलोट, सूयाकोट पोखरी सहित अनेक गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही हल्द्वानी के जाम से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों को भी इससे लाभ पहुंचने की बात ज्ञापन में कही गई है।ज्ञापन में सांसद अजय भट्ट से मार्ग के शेष हिस्से का निर्माण शीघ्र कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान जिला कार्यकारणी सदस्य एवम् पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गौलापार डॉ मुकेश बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, विनोद चौसाली, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह बिष्ट, चरण जीत सिंह, उमेश सिंह मेवाड़ी आदि लोग उपस्थित रहे |
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *ल्वेशाल में सीएम उधमसाला योजना चौपाल आयोजित*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव* घोषित करना होगा! पढ़ें~लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव चिन्हित*! पढ़ें – क्या मिलेगी सुविधा…