

भीमताल। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 के द्वितीय दिवस शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इससे पूर्व आईईसी वैन द्वारा भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायतों हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी एवं नगरीगांव में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
आईईसी वैन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इसके उपरांत वैन ग्राम पंचायत ल्वेशाल के पंचायत भवन पहुंची, जहां आयोजित चौपाल में 26 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा योजना से प्राप्त लाभ और उद्यम संचालन के दौरान मिली सहायता के बारे में जानकारी दी।
महिलाओं ने आगे के प्रशिक्षण, आवश्यक लाइसेंस, मार्केटिंग एवं बाजार से जोड़ने के लिए विभागीय सहयोग को लेकर टीम के साथ चर्चा की।
इस दौरान 09 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए गए। संबंधित टीम द्वारा महिलाओं को उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं विभागीय सहयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
1कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम, एनआरएलएम भीमताल की टीम तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एवं राजनीतिक दलों को वितरण*! पढ़ें~ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव आंदोलन में पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का*! पढ़ें क्या बोले…
ब्रेकिंग न्यूज: *राष्ट्रीय सरस मेला तैयारी कमेटी को लेकर अहम बैठक*! पढ़ें~ कब से कब तक रहेगा आयोजन…vdo