Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता का लाइनमैन विद्युत पोल से गिरा*! हालत गंभीर! पढ़ें कहां का रहने वाला है…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां निकट बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग पर विद्युत लाइन में काम करने के दौरान अचानक वहां पहुंचे पूर्व विद्युत लाइनमैन पोल में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से सिर के बल पोल से नीचे गिर गया।

ADVERTISEMENTS

जिसे गंभीर हालत में पहले एसटीएच हल्द्वानी उसके बाद राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा को रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को यहां बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग पर विद्युत लाइन में ठेकेदार कर्मियों द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान वहां पहुंचा लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा भी अचानक पोल में चढ़ने लगा, जिसका पोल के ऊपर जाते ही संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जल्द होगा नदियों से खनन शुरु*! पढ़ें क्यों जरूरी है माइन टैग...

जिसे वहां काम कर रहे विद्युत कर्मी और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे राममूर्ति चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी, इसके बाद उसे राममूर्ति चिकित्सालय को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

विद्युत उपखंड अधिकारी लालकुआं संजय प्रसाद ने बताया कि दोपहर बाद बबूर गुम्टी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में मरम्मत का कार्य ठेकेदार कर्मी कर रहे थे, इसी दौरान वहां पर उनके पूर्व में कार्यरत लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा जो कि संजय नगर गौला गेट बिंदुखत्ता का निवासी है पहुंच गया, तथा बिना किसी सूचना के पोल पर चढ़ने लगा, तथा ऊपर पहुंचते ही उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तटबंध निर्माण के लिए सीएम पुष्कर धामी को भेजा ज्ञापन*! पढ़ें~ किसे भेजी प्रतिलिपि...

तथा वह नीचे गिर गया, सिर के बल जमीन में गिरने से उसे गंभीर चोट आ गई। जिसे अन्य विद्युत कर्मी व आसपास के लोग तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए।

उन्होंने बताया कि प्रेम को गत दिवस कार्य में लापरवाही बरतने के चलते नौकरी से हटा दिया गया था, बाकायदा यह सूचना उसके घर भी भिजवा दी गई थी, इसके बाद आज वह बिना किसी सूचना के स्वयं ही पहुंच गया और ठेकेदार कर्मियों के मना करने के बावजूद पोल पर चढ़ गया, इसके बाद यह हादसा हो गया।

इस घटना की सूचना जैसे ही घायल के परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें