Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की प्रतिभा मेजर जनरल खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोकसभा* ! पढ़ें : जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज दिनांक 19 मई 2026 को मीडिया सेंटर कार्यालय, हल्द्वानी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शांतिपुरी में नदी पार करते डूबा युवक*! खोज में जुटी आपदा प्रबंधन टीम

शोक सभा को संबोधित करते हुए ध्रुव रौतेला ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं ईमानदारी की एक सशक्त पहचान स्थापित की। उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन न केवल उत्तराखंड बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने की मांग तेज*! बारिश में भी हो रहा जन जागरण रैली का आयोजन...

शोक सभा में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम, दूरगामी नयन के प्रधान संपादक जीवन जोशी सहित समस्त पत्रकार बंधु एवं मीडिया सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें