Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के आंदोलन में भाजपा/आर एस एस का कोई योगदान नहीं*: मल्लिकार्जुन खड़के! पढ़ें कुमाऊं की बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा भाजपा और आर एस एस का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा। वह शनिवार को हल्द्वानी रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS

इससे पूर्व कांग्रेस नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल, सुमित हृदयेश, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्या, करन मेहरा, राजकुमार ठुकराल सहित दर्जनों लोगों ने सभा में भाजपा पर जमकर आरोपों की झड़ी लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुंआ:-101 जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का बड़ा प्रयास, बरसात बाद शुरू होगा कार्य

इस सभा से पूर्व हल्द्वानी में बड़ा बबाल हो गया, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कप्तान मंजू नाथ टीसी भाजपा जिला अध्यक्ष बतौर काम कर उनके लोगों को रोक रहे हैं। इस आरोप के साथ ही कांग्रेस नेता मंजू नाथ टीसी के कार्यालय में धमक गए और अभद्रता तक के आरोप पुलिस ने लगाए।

इस सभा में जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा जिन्होंने सभा में व्यवधान डालने का काम किया उन अधिकारियों को कांग्रेस सरकार बनने पर माकूल जवाब दिया जाएगा।

रामलीला मैदान में भारी भीड़ को संबोधित करते कांग्रेस नेताओं ने धामी सरकार पर जमकर आरोप भी लगाए और आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: आठ से सोलह अगस्त चलेगा स्वच्छता अभियान! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

इस सभा में टिकट के दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते पहुंच रहे थे। कांग्रेस की इस सभा के बाद भाजपा नेताओं ने हल्द्वानी में पुलिस कप्तान से अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका और जमकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें