Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भाजयुमो भीमताल की बैठक संपन्न*! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भीमताल मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री आयुष भंडारी जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल सह-प्रभारी श्री अक्षय बोरा जी तथा गौतम मटियाली का मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर से नवंबर तक 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर: हरिद्वार से लेकर अलीगढ़ तक के किसानों के लिए अलर्ट जारी

बैठक में विधानसभा स्तर पर खेल आयोजन, खिलाड़ी सम्मान समारोह, युवा संवाद सम्मेलन तथा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान मंडल प्रभारी आयुष भंडारी अक्षय बोरा और गौतम मटियाली जी ने भी आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्य योजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया ।

मंडल प्रभारी आयुष भंडारी ने बैठक में मौजूद प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद कर उनके कार्य बताएं परिचय बैठक ली एवं संगठन की रीति नीति से वाकिफ कराया एवं युवाओं से संपर्क करने का माध्यम और अपने कार्य क्षेत्र में कैसे हम कार्य कर सकते हैं और भाजपा के समस्त मोर्चा को सशक्त बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तिवारीनगर में दिखे दो तेंदुए*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र ने सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और भीमताल मंडल को नैनीताल जिले का सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में प्रिंस खनायत, हर्षल कनौजिया, आरती आर्या, नितांत पंत, ललिता बिष्ट, ईशांत मुंगली, नीरज कुमार, वैभव नयाल, मुस्कान दानी, विक्की, युग चंद्र, मयंक पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें