Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चार युवकों की मौत के बाद जगा प्रशासन*! दिए जांच के निर्देश! पढ़ें : किसे किया जांच अधिकारी नियुक्त…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल

ADVERTISEMENTS

गौलापार/तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर हुआ है और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना पर तेज़ी से कार्रवाई होने की बात हो रही है! जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि 11 जुलाई, 2026 को तीनपानी फ्लाईओवर पर हुई दु:खद सड़क दुर्घटना जिसमें चार युवकों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर 3 से 28 सितंबर तक लगेंगे शिविर*! पढ़ें~ पूरी खबर...

इस दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी, नैनीताल विवेक राय को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नामित किया है।

जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं का गहन परीक्षण करते हुए 21 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा रिपोर्ट में दुर्घटना के वास्तविक कारणों के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें