Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: करंट लगने से पीएसी जवान की मौत! पढ़ें कैसे लगा करंट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

रुद्रपुर। यहां 31वीं वाहिनी पीएसी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पीएसी वाहिनी में भी शोक की लहर है।यह घटना, ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के बगवाड़ा इलाके की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे और ग्रीन व्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर की बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर इंडिया गठबंधन ने निकाला मशाल जुलूस! और पढ़ें तहसील परिसर में क्या चल रहा है...

समस्या ठीक करने के प्रयास में वह बिजली के पोल पर चढ़ गए, तभी अचानक करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए।पोल से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, स्वास्थ्य व आवास समेत कई प्रस्तावों पर लगेंगे मुहर

बगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धर्मेंद्र सिंह रावत की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है। वहीं 31वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों और जवानों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। साथी जवानों के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह रावत मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें