

हरिद्वार। यहां भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल को तत्काल प्रभाव द्वारा पद से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोप है कि उनके ताऊ और दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ही उनकी जगह ब्लॉक प्रमुख के अधिकारों और जिम्मेदारियों का संचालन कर रहे थे।
इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल निलंबित हो गई हैं।
बताते चलें करुणा कर्णवाल वर्ष 2022 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में देशराज कर्णवाल के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बनी थीं।
इसके बाद पद संभालने के कुछ ही समय बाद उन पर कार्य के प्रति लापरवाही और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप लगने लगने लगे थे।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णिमा त्यागी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी वह विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख से मिलने जाती थीं, तो उनकी जगह देशराज कर्णवाल कुर्सी पर बैठे मिलते थे और वही फैसले करते थे।
इसे गंभीर मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से ब्लॉक प्रमुख को पद से हटा दिया गया है ये मामला राजनीतिक गलियों में चर्चा का विषय बना हुआ था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित