Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्ती*! पढ़ें: उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी इसे कह सकते हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 3211 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

इच्छुक महिला अभ्यर्थी 28 जुलाई, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।विभाग के निदेशक बीएल राणा के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में एक लाख चार हजार सात सौ आठ मतदाता के नाम सूची से हटे*! पढ़ें~ क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecduk.in पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित राजस्व ग्राम तथा शहरी क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित वार्ड की स्थायी एवं मूल निवासी महिला ही आवेदन की पात्र होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर ₹9,300 प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर ₹5,250 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतर अवसर है जो अपने ही गांव या वार्ड में रहकर सरकारी व्यवस्था से जुड़कर रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं। सीएम पुष्कर धामी सरकार ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे के खिलाफ महिलाओं ने बनाया संगठन*! पढ़ें~ अध्यक्ष ने क्या सुनाया है फरमान...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें