Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कार खाई में गिरी तीन लोगों की मौके पर ही मौत*! पढ़ें अल्मोड़ा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक और दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोगों का उत्साह देख सीएम पुष्कर धामी ने रोकी कार*! पहुंच गए सीधे जनता के बीच! पढ़ें~ देहरादून अपडेट...

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। काफी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समा गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने जनप्रतिनिधियों संग किया हाईवे का स्थलीय मुआयना*! *मोटाहल्दू धरने के बाद सांसद की पहल*...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें