Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मिजोरम से लड़कियां लाकर चला रहे जिस्म फरोशी का धंधा*! दो नाबालिक सहित कई लगे हाथ: पढ़ें रुद्रपुर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। यहां मिजोरम से लड़कियां लाकर जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है।

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

जानकारी के मुताबिक AHTU टीम को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित “ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून” में बाहरी राज्यों की लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि होने के बाद प्रभारी AHTU निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 5 मोबाइल फोन, एक स्कैनर, रिसेप्शन रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालिका लालनुनसियामी उर्फ किकी निवासी मिजोरम, उसके पति मौ0 शेहरियार निवासी बरेली, एच लालछनहिमा निवासी मिजोरम, दीपक सिंह निवासी रुद्रपुर, संजय श्रीवास्तव निवासी पीलीभीत/रुद्रपुर तथा लालरमजावी उर्फ निकी को गिरफ्तार किया है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 युवतियों को रेस्क्यू किया, जिनमें 2 नाबालिग बताई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम *पुष्कर धामी* से सीख लेनी होगी*! वरना जीती सीट हार जाओगे ? पढ़ें~ *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

सभी युवतियां मिजोरम की रहने वाली हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित युवतियों को अच्छे काम का झांसा देकर मिजोरम से लाते थे और बाद में डरा-धमकाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मिजोरम के ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन आइजोल में पहले से मुकदमा दर्ज है। वहीं रुद्रपुर कोतवाली में भी भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें