Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीबीएसई 12 वीं का परिणाम घोषित*! पढ़ें : कितने प्रतिशत हुए उत्तीर्ण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

इस घोषणा के साथ ही देश भर के लाखों छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा परिणाम डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker और UMANG App पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।

सीबीएसई के नियमों के अनुसार कक्षा 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। बोर्ड की ग्रेडिंग प्रणाली में A से D ग्रेड तक के छात्रों को सफल घोषित किया जाता है। वहीं, E ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों को अनुत्तीर्ण माना जाता है।

ऐसे छात्रों को बोर्ड के नियमानुसार कम्पार्टमेंट या सुधार परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह है, तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

आधिकारिक घोषणा के अनुसार 2026 के लिए कुल85.20 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं , जो 2025 के 88.39 प्रतिशत से कम है। 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित परीक्षाओं में 18.5 लाख से अधिक छात्र- छात्राओं ने यह परीक्षा दी थी। सहयोग: विभूति फीचर्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें