Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे अविलंब तटबंध निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसी मुखर*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। गौला नदी किनारे अविलंब तटबंध निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने इंद्रानगर में भू कटाव वाली जगह पर टेंट लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम पुष्कर धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा हर साल नदी से तटीय भाग के लोग बेघर होते जा रहे हैं और नदी से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को मय घर मानचित्र से हटा दिया है और हर साल नदी लोगों की उपजाऊं भूमि का कटाव करती आ रही है जिससे अब तक दर्जनों परिवार अपना सब कुछ गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर...

इस अवसर पर पीड़ित परिवारों ने कहा उनको कांग्रेस भाजपा से कुछ नहीं लेना देना उनकी एक ही मांग है नदी किनारे भू कटाव रोकने को दीवार नुमा तटबंध बनाए जाएं।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हेमवती नंदन दुर्गापाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र खनवाल, कुंदन मेहता, महिला नेता मीना कपिल, बीना जोशी सहित दर्जनों नेताओं ने धरने को संबोधित किया। संचालन कांग्रेस नेता गिरधर सिंह बम ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें