Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से चल रही योजना का सीडीओ ने किया निरीक्षण*! पढ़ें किसने की थी शिकायत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा सोमवार को जनपद नैनीताल के अंतर्गत चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS

निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में कांग्रेस भाजपा में घमासान! पढ़ें~उधमसिंह नगर अपडेट...

मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा *सारा परियोजना* अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया।

तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है उसका पूर्ण लाभ क्षेत्रीय जनता को मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाय, विभागीय अधिकारी भी स्वयं समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के बी.एल.ए.-1 के साथ की समीक्षा*! (Special Intensive Revision) को लेकर पढ़ें~ नई अपडेट...

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें