

लक्सर। यहां नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क पर कहर बरपा दिया। ई-रिक्शा से उतरकर घर लौट रहीं स्कूली छात्राओं को टक्कर मारने के बाद कार ने डिग्री कॉलेज की तीन छात्राओं को भी टक्कर मार दी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई और चार घायल हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
खानपुर इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि मंसूरपुर (डुमनपुरी) के पास सोमवार को बिजनौर की ओर से आ रही कार ने ई-रिक्शा से उतरकर घर जा रहीं दो नाबालिग छात्राओं को टक्कर मार दी और फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर पैदल घर लौट रही डिग्री कॉलेज की तीन छात्राओं को भी कार ने टक्कर मारदी।
सूचना पर स्कूल मालिक संदीप भारद्वाज व पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक छात्रा को देहरादून तथा दूसरी को रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि देहरादून में उपचार के दौरान 20 वर्षीय छात्रा मीनू पुत्री बलधारी की मौत हो गई।
गंभीर घायल मीनू पुत्री घनश्याम और अन्य छात्राओं का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि चालक नशे में था। वहीं घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा…
ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर…