Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *धामी सरकार पहुंची धारी*…पढ़ें : क्या हुई कैबिनेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

धारी में बहुद्देशीय शिविर से सैकड़ों लोगों को मिला त्वरित लाभ*धारी 24 दिसंबर, 2025 सूवि।

ADVERTISEMENTS Ad

धारी/भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड धारी में आज एक बहुद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, गुनियालेख में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा की गई।

बहुद्देशीय शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, जनसमस्याओं की सुनवाई करना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में लगभग 500 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत 10 लोगों के बीपीएल कार्ड, 4 लोगों के जॉब कार्ड तथा 2 लोगों के SECC प्रमाण पत्र बनाए गए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 27 लोगों को निःशुल्क औषधि वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा की परीक्षा*! पढ़ें~ शुक्रवार को किस विषय की होगी परीक्षा...

बाल विकास विभाग के अंतर्गत मातृत्व वंदना योजना तथा नंदा गौरा योजना में 01 पंजीकरण किया गया।इसी प्रकार सहकारिता विभाग के अंतर्गत 6 नए समिति सदस्य जोड़े गए।पेयजल विभाग द्वारा 5 नए जल कनेक्शन प्रदान किए गए।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से 6 लोगों के NFSA कार्ड बनाए गए।ऊर्जा विभाग में लाइन सुधार के 3, नाम परिवर्तन के 3 तथा पोल स्थापना के 2 आवेदन प्राप्त हुए।

पशुपालन विभाग द्वारा 5 पशुओं का टीकाकरण, 5 का कृत्रिम गर्भाधान, 5 का उपचार, 5 मामलों में बांझपन निवारण तथा 5 स्थानों पर दवा छिड़काव किया गया।वहीं श्रम विभाग के अंतर्गत 4 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया तथा 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी नागरिकों को विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय ने कहा कि धामी सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे आमजन तक पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर धामी सरकार ने 26 प्रस्तावों पर लगाई मुहर*! पढ़ें कैबिनेट के निर्णय...

बहुद्देशीय शिविर इस दिशा में सरकार की संवेदनशील, जवाबदेह और जन-समर्पित कार्यशैली का सशक्त उदाहरण हैं।

यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद, पारदर्शी प्रशासन तथा त्वरित समाधान की दिशा में एक सफल, प्रभावी एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, ग्राम प्रधान रेनू आर्या, कमला बोरा,लक्ष्मी दत्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा देवी , महिपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें