Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज* *अंकिता भंडारी* की हत्या किसने की ? जनता उसे जेल डलवाएगी *! पढ़ें: लालकुआं में कांग्रेस का हल्ला बोल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस प्रकोष्ठ के आह्वान पर आज यहां शहीद स्मारक पर अग्निवीर योजना रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस में जमकर सरकार और भाजपा पर भड़ास निकाली और जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भाजपा अग्निवीर योजना रद्द कर अपनी देश भक्ति का परिचय दे वरना इसके खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन करना मजबूरी होगी इसे साकार हल्के में न ले, ये जनभावना है इसका सम्मान ही लोकतंत्र है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवंबर में आयोजित होंगे तीन वृहद रोजगार मेले, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी होगा बड़ा सुधार
Ad

उन्होंने कहा कांग्रेस ने बसाने का काम किया भाजपा उजाड़ने का काम कर रही है जो इस राज्य की कल्पना के विपरीत निर्णय हैं।

इस अवसर पर जमकर भाषण दिया गया और जनता के बुनियादी सवालों को उठाया भी गया जिसकी तालियों की गड़गड़ाहट से प्रशंसा भी हुई। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा अंकिता भंडारी को जिन गट्टू नेताओं ने शिकार बनाया है उनके नाम सुरेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला राठौड़ जनता के सपने साकार करने जैसा काम कर रही हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी प्रशंसा करती है कि उर्मिला ने शेरनी जैसा साहस दिखाया है।

इस अवसर पर जिले से लेकर सी ब्लॉक तक के कर्मठ कार्यकर्ता कड़कड़ाती ठंड में सभा स्थान पर पहुंचे और एक किलोमीटर पैदल रोड शो किया। संचालन पुष्कर दानू और गिरधर बम ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* का आदेश! आपदा प्रभावित क्षेत्र में टेंकर से हो जलापूर्ति! पढ़ें= भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

अध्यक्षता कुंदन मेहता और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने की, जबकि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवल, हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह खनवाल, बालम सिंह विष्ट, देवीदत्त पांडेय, राजपाल, कांग्रेस महिला नेता बीना जोशी, माया देवी, उर्मिला धामी, मोतीमा देवी, डॉ बालम सिंह विष्ट, मुन्ना दसोंनी, महिला नेत्री मीना कपिल, भाकपा माले नेता बिशन दत्त जोशी, किशन बघरी, पूर्व सैनिक इंद्र सिंह पनेरी सहित अनेकों लोगों ने अपने संबोधन में जमकर अग्निवीर योजना का विरोध किया और अंकिता भंडारी को न्याय के लिए एकजुट होने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें