Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *डॉ हरीश बिष्ट उतरे मैदान में 90 डायरिया मरीजों को मिला उपचार*! पढ़ें : भीमताल ब्लॉक अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

ज्योलिकोटगाजा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

ADVERTISEMENTS

भीमताल। ज्योलिकोट एवं गाजा क्षेत्र में डायरिया वायरल बीमारी के फैलने की सूचना मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ज्योलिकोट एवं बेलुवाखान में दो अलग अलग टीमों ने तुरंत मौके पर गांव में पहुंचकर 90 से अधिक प्रभावित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बदलाव और दूषित पानी या वायरल संक्रमण के कारण अचानक बीमारी फैलने के मामलों को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने अलर्ट मोड में क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लिया।

मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी भी ली बीमारी के सही कारणों का पता लगाने के लिए डायरिया ,मलेरिया, टाइफाइड या दूषित पानी से होने वाले मरीजों के ब्लड सैंपल और क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेजने के निर्देश दिए।

ब्लॉक प्रमुख ने सभी से कहा बीमारी के लक्षण दिखने पर खुद से कोई दवा खाने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या तैनात टीम से संपर्क करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बूढ़े का दिमाग सनका कर दी दराती से महिला की हत्या*! पढ़ें कहां हुई हत्या...

इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ बबिता मनराल, हरगोविंद रावत, नवल कुमार, मनोज बरगली, कैलाश जोशी, योगेश रजवार, इंदर नेगी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ एवं अधिकारी, जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें