
देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों के उपप्रधानों के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में उपप्रधानों का चुनाव 15 जुलाई 2026 को होगा।
चुनाव का कार्यक्रम इस तरह रहेगा
नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 8 जुलाई से 14 जुलाई तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। अंतिम दिन 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक फॉर्म मिलेंगे।
15 जुलाई को ही सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे।11 से 12 बजे तक पत्रों की जांच होगी।
दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।12:30 से 1 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा।शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होकर परिणाम घोषित किए जाएंगे।आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को चुनाव की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत चालक मरा और परिचालक घायल*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने के लिए दिया ज्ञापन*! पढ़ें: क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: करंट लगने से पीएसी जवान की मौत! पढ़ें कैसे लगा करंट…