Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत चालक मरा और परिचालक घायल*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
(फाइल फोटो)

लालकुआं। शहर में ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ आगे दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी दीपक पुत्र बैनी ने स्थानीय कोतवाली में दी सूचना में कहा कि मंगलवार सुबह तड़के उसका भाई धीरज सिंह पुत्र बैनी सिंह ( 37 साल), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, खाली वाहन संख्या:- एचआर67फ़-4990 बरेली से लालकुंआ की तरफ आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर से नवंबर तक 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर: हरिद्वार से लेकर अलीगढ़ तक के किसानों के लिए अलर्ट जारी

तभी सामने से शमशान घाट सुभाषनगर से 200 मीटर आगे पंतनगर की ओर सामान से भरा ट्रेलर वाहन संख्या से वाहन संख्या सं० यूपी 25 टीए 6815 जो अनियंत्रित तेज गति व गलत दिशा से आ रहा था, उसके भाई के वाहन से टकराया, जिससे उसके भाई धीरज सिंह वाहन चला रहे की मौके पर ही मौत हो गयी।

और परिचालक को भी गंभीर चोंटे आयी है। वाहन भी सामने से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने तहरीर में लालकुआं कोतवाली पुलिस से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है।

इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि पुलिस ने दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया, तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, स्वास्थ्य व आवास समेत कई प्रस्तावों पर लगेंगे मुहर
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें