Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *ईलाइजर से गरगड़ी – कालाआगर मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास*! पढ़ें : भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ईलाजर से गरगड़ी -कालाआगर मोटर मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने कहा लम्बे समय से मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, स्थानीय ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की थी।

मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था,मंत्री ने शासन से मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारी करण के लिए 78 लाख स्वीकृति करा कर मोटर मार्ग पर होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, स्वास्थ्य व आवास समेत कई प्रस्तावों पर लगेंगे मुहर

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! !

इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना! जनता ने विजली, पानी,स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के सम्मुख रखा, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का डोल नगाड़ो व फूल मालाओ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। धरातल पर विकास कार्य तेज गति से होने का मतलब जन भावना का सम्मान है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में समस्या का अंबार नजर आता है!

यह भी पढ़ें 👉  रील के जुनून ने छीनी मासूम की जिंदगी: लालकुआं में भाई की डांट से आहत 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इधर बताते चलें भीमताल विनायक हैडियागांव मार्ग आज दसकों बाद भी डामरीकरण से वंचित है। ग्रामीणों ने तमाम ज्ञापन दे दिए लेकिन कोई सुधलेवा नहीं है जो इन ग्रामीण लोगों की समस्या को देख सड़क निर्माण करवाए।

लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक/कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैडा को भी कई बार लोगों ने ज्ञापन दिए लेकिन आज तक सड़क की सुध नहीं ली गई है। लोगों ने उक्त मार्ग का अविलंब डामरीकरण करने की मांग दोहराई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें