

दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार बने लालकुआं व्यापार मंडल अध्यक्ष
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के चुनाव में एक बार फिर दीवान सिंह बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। इस जीत के साथ ही दीवान सिंह बिष्ट लगातार तीसरी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं।इस चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी नरेश चौधरी को पराजय का सामना करना पड़ा। दीवान सिंह बिष्ट की जीत को व्यापारियों के बीच उनके मजबूत प्रभाव और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।वहीं अन्य पदों पर भी चुनाव परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे, महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार तथा संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता विजयी घोषित हुए।चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। विजेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम उनके हितों की रक्षा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़: पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, दिसंबर में होगी बड़ी मुलाकात
इंटरनेशनल ठगी का भंडाफोड़: देहरादून के फ्लैट से अमेरिका-कनाडा के नागरिकों को लगा रहे थे चूना, 5 गिरफ्तार
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून/तृतीय सत्र: 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा आगाज, राज्यपाल ने दी मंजूरी