Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं व्यापार मंडल के लिए बारह बजे तक पड़े 40% वोट*! पढ़ें कितने प्रत्याशी हैं मैदान में…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर पड़े 40% प्रतिशत वोट, 6 पदों पर हो रही है वोटिंग, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर। रिपोर्टर -मुकेश कुमारस्थान, लालकुआँएंकर-लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में रविवार को व्यापारियों का उत्साह साफ नजर आया।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें 1040 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। सुबह 10 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हुआ था जो बारह बजे तक चालीस प्रतिशत तक पहुंचा है। व्यापार मंडल नेतृत्व को लेकर बाजार के व्यापारी पूरी तरह सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी सरकार की कैबिनेट में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर*! पढ़ें~ हरिद्वार अपडेट...

प्राईमरी स्कूल में बनाएं गए मतदान स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बताते चलें कि लालकुआँ व्यापार मंडल नगर ईकाई के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर चुनाव चल रहा है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव समिति की ओर से कराए जा रहे इस चुनाव में सुबह से ही मतदान केंद्र पर व्यापारियों की कतारें देखने को मिलीं।

चुनाव अधिकारियों की देखरेख में प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। व्यापारियों में अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर खासा जोश देखा गया।

संवाददाता के अनुसार सुबह 10 बजे तक लगभग 1040 मतों में से 260 वोट डाले गए। इधर चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सुबह 8 से मतदान प्रतिक्रिया शुरू हुई जिसमें 10 बजे तक 260 वोट डाले गए हैं। यहाँ मतदान 3 बजे तक चलेगा उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उक्रांद की टीम पहुंची लालकुआं*! पढ़ें~ किसे दिया समर्थन...

4 बजे के मतदान की गणना प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने नगर के व्यापारियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें