

खटीमा। लगातार शिकायत के बाद आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के आदेशानुसार क्षेत्र-02 खटीमा, ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में खटीमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौसर पटिया, में दबिश दी गयी। इसमें पुलिस को सफलता मिली है।
इस दबिश के दौरान शराब विक्रेता बलविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर से 30 पाउचों में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा ग्राम नौसर पटिया मे एक अज्ञात अभियोग में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l उन्होंने कहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर के चौकीदार को कुचल डाला*! राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली रोड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी में स्थायी तटबंध के लिए ड्रोन से संयुक्त सर्वे*! पढ़ें~ कितने की बनी डीपीआर…
ब्रेकिंग न्यूज: *पहलवान ने गर्दन की नस चटकाई तो युवती की हो गई मौत*! पढ़ें~ दर्दनाक खबर…