Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर जनता होने लगी एकजुट*! बड़े आंदोलन की तैयारी! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

आजादी के बाद से ही बिंदुखत्ता की जनता अपने अधिकारों के लिए आंदोलित है! इस गाँव की बसासत 1932 में हुई थी इसके बावजूद आज तक अस्सी हजार की आबादी को मौलिक अधिकार से वंचित रखा गया है।

ADVERTISEMENTS

अब जनता एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलित है 27 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है इसके लिए जनता 15 अगस्त से जन जागरण अभियान चला रही है। आंदोलन अब चरम सीमा पर होगा इसका अनुमान जन जागरण अभियान से लगने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता। यहां खु रिया खत्ता देवी मंदिर के पास हो रहा भू कटाव पानी के डायवर्जन के बाद रुक गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी और वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट के अनुसार जनता झूठे वायदे करने वाले जन प्रतिनिधियों से सवाल पूछ रही है कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का वादा कहां गया ?

जनता अपने मौलिक अधिकारों के लिए अब चुप बैठने वाली नहीं है। राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा है बिंदुखत्ता की जनता को इस चुनाव में अपना भला बुरा खुद तय करना होगा।

भाजपा नेता दीपक जोशी, भरत नेगी ने भी इस जन जागरण अभियान में शामिल होकर जन भावना को अंगीकार किया है जिससे सभी राजनीतिक दल कटघरे में आ गए हैं। जन जागरण अभियान में शामिल लोग हर गांव में नुक्कड़ बैठक और नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जन संवाद में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सुनी समस्या*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें